उरई। किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले गये दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस में एक किशोरी के साथ बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले जाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में राहुल व पवन नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।






Leave a reply to Jitendra Kumar Cancel reply