कोंच-उरई। बीती रात कैलिया थानांतर्गत ग्राम देवगांव में एक वृद्धा ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह झुलसी उक्त वृद्धा की इलाज के लिये झांसी ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। बताया गया है कि वृद्धा कैंसर रोग से पीड़ित थी जिसके चलते वह अवसाद ग्रस्त हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव निवासी मंगली की पत्नी सियारानी (65) कैसर रोग से ग्रस्त थी। भयावह बीमारी की चपेट में आने के कारण अक्सर वह अवसाद में रहती थी और उसका मानसिंक संतुलन भी बिगड़ गया था। बीती रात उसने अपने ही घर में शरीर पर कैरोसिन ऑयल डाल कर आग लगा ली जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। इलाज के लिये उसे सीएचसी कोंच लाया गया था जहां से उरई और फिर झांसी रेफर किया गया था। झांसी जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसओ कैलिया प्रभुनाथ मौके पर पहुंच गये थे, शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।






Leave a comment