कोंच-उरई। पुलिस की सुस्ती का चोर जमकर फायदा उठा रहे हैं, एक चोरी खुल नहीं पाती और चोर दूसरी को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देने में लगे हैं। बीती रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रवा में भी एक घर में धावा बोल कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रवा जो एमएलसी रमा निरंजन का भी गांव है, के निवासी कृष्णकुमार पुत्र मंगलसिंह निरंजन बीती रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोया हुआ था। लगभग 12 बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर सोने चांदी के जेबरों के अलावा 43 हजार की नकदी भी पार कर दी और आराम से निकल गये। तकरीबन एक बजे कृष्णकुमार की बेटी की आंख खुली तो उसने घर में सामान बिखरा देखा। उसने अपने पिता को जब सारी बात बताई तो उसने देखा कि चोर उसके कपड़ों के बैग के अलावा एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी, एक जंजीर, एक लॉकेट, एक जोड़ा ऐरन, बाली सोने के तथा दो जोड़ा चांदी की तोडिय़ां तथा नकदी चोर ले गये हैं। पीडि़त ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दे दिया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।






Leave a comment