उरई । कुठौंद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए तैयारी कर रहे भाजपा नेता के भाई के लगभग पखवारा भर से  लापता होने को ले कर दिन ब दिन सनसनी बढ़ती जा रही है । डकैत गिरोहों के मजबूत किले के रूप में पहचाने जाने वाले कुठौंद क्षेत्र में इस घटना के तार  अपहरण होने की आशंका से जोड़े जाने की वजह से भाजपा के युवा नेता भूपेन्द्र प्रताप सिंह अपने भाई की कुशलक्षेम को ले कर बुरी तरह बेचैन हैं । भूपेन्द्र के पापा देवेंद्र प्रताप सिंह विदेश में रहते हैं जिसकी वजह से उनका भाई मोटी फिरौती मिलने के लिहाज से क्षेत्र के आपराधिक मानसिकता के तत्वों के लिए निश्चित रूप से प्रलोभनीय हो सकता है ।

 

 

भाजपा नेता का  भाई का नाम विक्रांत प्रताप सिंह (17 वर्ष ) Nda की तैयारी कर रहा था।

 

 

 

गत 1 अगस्त   को सुबह  वह घर से दौड़ के लिए निकला था । तब से  उसका पता नहीं है । काफी खोजबीन करने के बाद भी नही मिला रिस्तेदारी और दोस्तो से भी जानकारी की लेकिन कुछ मालूम नही हुआ। उसके बाद भाजपा नेता ने थाने में तहरीर  दी\ कुठौन्द पुलिस ने 3 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज तो दर्ज कर ली है लेकिन उसका सुराग अभी तक नहींलगा सकी है । विक्रांत का पता न लगने से उसकी  मम्मी की तबियत खराब हो गयी है। घर के अन्यलोग भी बेहाल हैं ।

Leave a comment