उरई । ग्राम जयपुरा निवासी कल्लू 22 वर्ष पुत्र चेतराम के अचानक लापता होने के मामले में पुलिस चार दिन बाद
भी कोई सुराग नहीं लगा पायी है। जब उक्त संबंध में शहर कोतवाल से जानकारी करने का प्रयास किया तो उनका कहना था कि वह मामले की विवेचना करने वाले दरोगा से बात करने के बाद ही इस बारे में कुछ कह पायेंगे।
गौरतलब हो कि उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जयपुरा निवासी चेतराम ने कोतवाली उरई को लिखित तहरीर दी थी कि उसका 22 वर्षीय पुत्र कल्लू अक्सर ही शांतिनगर निवासी महिला मित्र के घर आता जाता है। 10 अगस्त को भी वह उक्त महिला से मिलने की बात कहकर बाइक से उरई आया था इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक की मोटर साइकिल को तो महिला मित्र के आवास से बरामद कर ली थी और महिला को भी पूंछतांछ के लिये कोतवाली ले आयी थी। लेकिन इसके बावजूद भी रहस्यमय तरीके से गायब हुये युवक के बारे में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

 

सिपा

Leave a comment