उरई । श्री श्री रविशंकर महाराज द्वारा संचालित आर्ट ऑफ लिविंग के तहत नगर में तीन दिवसीय सुदर्शन क्रिया शिविर का आयोजन 18 से 20 अगस्त  तक नगर में किया जायेगा जिसकी तैयारियों के लिए संस्था के कोआर्डीनेटर राकेश दीक्षित ने बैठक आहूत की जिसमें समीर श्रीवास्तव , डॉ राजेश पालीवाल , डॉ शिल्पा वशिष्ठ , प्रिया , संजय खरे , अनिरुद्ध सिंह , आर के शर्मा , श्रीमती नीलम और डॉ अंशुल वशिष्ठ शामिल हुए ।

डॉ अंशुल ने बताया कि सुदर्शन क्रिया डायबिटीज़ , ब्लड प्रेशर , थायराड और डिप्रेशन जैसे  जीवन शैली से जुड़े रोगों पर नियंत्रण में सहायक है । इसलिये प्रस्तावित शिविर श्रद्धालुओं के लिए प्रत्यक्ष तौर पर लाभदायक होगा ।  उन्होने बताया कि शिक्षिका सरिता जैन के मार्गदर्शन में आनंदोत्सव का संचालन श्री श्री द्वारा ऑन लाइन किया जायेगा । इस दौरान सहज समाधि और बच्चों के लिए आर्ट एक्सल इंटरनिटी आदि क्रियाओं का भी प्रस्तुतिकरण किया जायेगा ।

Leave a comment