उरई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी जालौन के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मौन धरना आयोजित किया गया। धरने की अध्यक्षता जिला श्यामसुंदर ने की तथा संचालन डा. रेहान सिद्दीकी ने किया। धरने में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

धरने के पश्चात जिलाध्यक्ष चैधरी श्याम सुंदर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री ग्रह जनपद गोरखपुर मेडीकल कालेज में 62 बच्चों की मौत हुई कमीशनखोरी के चलते अस्पताल में आॅक्सीजन की अपूर्ति नही की गयी यह सरकार की विफलता का जीवंत उदाहरण है। आज इस को पंाच दिन होने को है देश के प्रधानमंत्री मूकदर्शक के रूप देख रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की नींद 48 घंटे के बाद जागी तब वे अस्पताल पहुंचे यह घटना ह्रदय विदारक है। कमीशनखोरी के चलते 62 बच्चों की मौत यह प्रदेश की भ्रष्ट सरकार का आईना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश की सरकार है मुख्यमंत्री के ग्रह जनपद में यह धरना बहुत ही निंदनीय है। हम सब उन 62 परिवारों को ईश्वर से प्रार्थना करते है। उन्हें धैर्य प्रदान कर इस दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ है। शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी डा. रेहान ने कहा कि यह घटना बहुत पीड़ादायक है प्रदेश सरकार को दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए तथा भविष्य में ऐसी घटना न घटे इसके लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों में एलर्टजारी किया जाए पूरा प्रदेश इस घटना से दुखी है। यह घटना मेडीकल कालेज के प्रबंध की लापरवाही की पराकाष्ठा का नमूना है। यह कितनी बड़ी विडबना है कि गोरखपुर के जिस मेडीकल कालेज में इंसेफेलाइटिस से ग्रस्त रोगी बड़ी संख्या में इलाज कराने आते है वह खुद बीमार है। सत्यपाल शर्मा एवं राजनारायण पाठक, आलोक, संतोष सिंह चैहान, सत्यम सक्सेना, विपिन गुर्जर ने अपने विचार रखे और कहा कि इस घटना को सामूहिक विफलता की साजिश तक बताने की कोशिश हो रही है। इसमें प्राचार्य की पत्नी जो कि आॅक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी की मालिक है उनकी कथित भूमिका की जांच होनी चाहिए। इस मौन धरने में राजजी द्विवेदी, चंद्रशेखर वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, अयुब अंसारी, अखिलेश चैधरी, माजिद खां, राजपप्पन इप्टा रंगकर्मी, सत्यम सक्सेना, संतराम नीलांचल, अमित पांडेय, राजीव नारायण मिश्रा, अरविंद सेंगर, अशोक द्विवेदी, चांदमंसूरी, मु. शफी राईन, गुलाब खां, नरेन्द्र चतुर्वेदी, राजेश बुधौलिया, दीपाशु समाधिया, गयाप्रसाद, हेमंत कुलश्रेष्ठ, सुरेश दीक्षित, संतोष शुक्ला, शेर अली मंसूरी, आदि लोग शामिल रहे।

फोटो परिचय- मौन धरना करते कांग्रेसी नेता

फोटो नंबर-1

Leave a comment