उरई । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल ने रन फ़ॉर यूनिटी का किया आयोजन। टाउन हॉल से रैली को स्कूल प्रबंधक अजय इटौरिया ने कार्यक्रम में अतिथि  सांसद भानुप्रताप वर्मा, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा सहित डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय, एसपी अमरेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष उदयन पालीवाल ने संयुक्त रूप से मशाल जला कर किया।

रन फार यूनिटी में सीओ संतोष सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत प्रसाद पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश शाही, ईओ रविंद्र कुमार एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारी ने भी ने  सम्मलित होकर  एकता की मिसाल में सहभागिता की। इस मौके पर भाजपा महामंत्री भगवती शरण शुक्ला, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेन्द्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, भरत कुरेले, पुरुषोत्तम घंटी, संजय कुरेले, भारत विकास परिषद के सदस्य जीवन राम गुप्ता, पवन गुप्ता, हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू, लक्षमण दास बाबानी, युद्धवीर कंथरिया, हरिमोहन पुरवार, अनिल कुचिया, अजय महतेले, राघवेंद्र कनकने, राधवेंद्र सिंह परिहार, ब्रजकिशोर गुप्ता, प्रीति बंसल, पुष्पा अग्रवाल सहित नगर के लोगांे ने रन फार यूनिटी में सहभागिता की । स्कूल प्रबंधक एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव अजय इटौरिया ने कहा कि नगर में आपसी एकता और भाईचारा कायम करने के उद्देश्य से विगत 4 वर्षों से रन फ़ॉर यूनिटी का किया जा रहा है आयोजन। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के साथ साथ मिलता है मीडिया का सहयोग। रैली के समापन पर विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम निगोतिया, चेयरमैन सुविधा इटौरिया , प्रधानाचार्या सीमा श्रीखण्डे, उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी ,जूनियर इंचार्ज नीतू सिंह सीनियर  अध्यापकों में पुरुषोत्तम पुरवार, डॉ. श्वेता अग्रवाल, नीरजा त्रिपाठी, नीरज ने सभी का आभार व्यक्त किया। संस्था के डायरेक्टर डॉ. आनन्द इटौरिया के सफल आयोजन पर बधाई दी।

 

Leave a comment