कानपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मजदूर सभा भवन ग्वालटोली कानपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तथा इप्टा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस मौके पर वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी व वरिष्ठ भाकपा नेता हरबंस सिंह ने झंडारोहण एवं

राष्ट्रगान के बाद  93 वर्षीय बूढ़े शेर दादा हरवंश सिंह  कहा कि आजादी और देश की सांझी विरासत को बचाये रखने के लिए आज युवाओं को आगे आना होगा।

भाकपा के राज्य सह सचिव एवं सीपीआई राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अरविंद राज स्वरूप, इप्टा कानपुर के संयोजक व वरिष्ठ रंगकर्मी डा. ओमेन्द्र कुमार, भाकपा कानपुर के सचिव रामप्रसाद कनौजिया ,वरिष्ठ पार्टी नेता का. ओमप्रकाश आनंद व का. मीनाक्षी सिंह ने माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर हरबंस सिंह को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अरविन्द राज स्वरूप को भी सम्मानित किया गया।

अरविंद स्वरूप राज ने कहा कि जिन्होंने देश की आज़ादी का विरोध किया था,

आज उन्हीं के द्वारा राष्ट्रवाद का ढोंग रचा कर  धार्मिक, जातिगत, क्षेत्रीय तथा भाषाई, नफ़रत फैलायी जा रही है।

डा. ओमेन्द्र कुमार ने कहा कि मौजूदा जन विरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। आज लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाये रखना बेहद जरुरी हो गया है।

इस मौके पर कुमार सिंह,प्रतिपाल सिंह, नवाब सिंह, पवन शुक्ला, प्रिया मिश्रा, अक्षय सिंह, किशोर सागर, उमेश शुक्ला, सुरेश श्रीवास्तव, जयकिशन, विश्वनाथ ओमर, अनिल गौड़, अजय चौहान, योगेश पांडेय, अभिलाष तिवारी, अक्षय, बालकृष्ण शर्मा, आकाश सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment