
उरई। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन झांसी क्षेत्र के आज हुए निर्वाचन में इंदर सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं तौकीर हबीब क्षेत्रीय मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।
संगठन के झांसी क्षेत्र के कर्मचारियों की बैठक कर्मचारी विश्राम भवन परिवहन निगम उरई में राजेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। बैठक में इंदर सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष तौकीर हबीब क्षेत्रीय मंत्री तथा क्षेत्रीय कार्यकारणी में अनिल चतुर्वेदी, ब्रषभान सिंह उपाध्यक्ष, आबिद उल्ला, संजय सचान संयुक्त मंत्री, धर्मेन्द्र तिवारी संगठन मंत्री, रमाकांत सचान कोषाध्याक्ष, राजेन्द्र यादव प्रांतीय सदस्य, करीम उल्ला, अजीम खान, अतरउल्ला, पीएन वर्मा, कीरत सिंह यादव, उदय गोयल, कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए। चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए उरई शाखा के अध्यक्ष रियाजुल हक ने परिवहन निगम के कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्रीय में घाते तथा कर्मचारी उत्पीड़न का कारण दिल्ली मार्ग पर बड़े पैमाने पर अवैध बसों का संचालन तथा एआरएम व एआरटीओ द्वारा मिलकर उन्हें संरक्षण प्रदान करने उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही न करने को जिम्मेदार ठहराया। श्री हक ने कहा कि एआरएम एक तरफ तो अवैध वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही नही करा रहे है वहीं दूसरी बसों की कम आय प्राप्त होने पर निर्दोष परिचालकों का उत्पीड़न कर रहे है जिसे बर्दास्त नही किया जाएगा। इसके लिए आंदोलन को लेकर सभी ने अपनी सहमति व्यक्ति की। सभा में मो. जमील, महेन्द्र निरंजन, अंकित पटेल, प्रभूदयाल, मान सिंह, भजनलाल, श्रीराम खटीक, शिवकुमार भदौरिया, हरीबाबू, नरेन्द्र दोहरे, हेमराज सिंह, विजय कुमार, मो. नौसाद, भवगती प्रसाद, रूपेन्द्रकुमार द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।





Leave a comment