उरई। झांसी रोड पर मिजपा स्कूल के बगल में अपमिश्रण के जरिये बनाये जा रहे गुटखा की फैक्ट्री पर सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों की फौज के साथ छापा मारकर गहन तलाशी ली। सिटी मजिस्ट्रेट के गुटखा फैक्ट्रियों पर बांझ छापे के क्रम की इस नई कड़ी में भी बहुत ज्यादा आपत्तिजनक सामग्री बरामद नही की जा सकी। छापे के समय उनके साथ खाद्य अभिहित सुरक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह भी थे। इस दौरान उन्होंने 221 बोरा तैयार गुटखा बरामद किया जिसमें अपमिश्रित किये गये रासायनिक द्रव्य को भी सिटी मजिस्ट्रेट ने जब्त करा दिया है। इसके अलावा रैपर व सुपारी के बोरे अलग बरामद किये गये हैं। छापे को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने फिलहाल कोई आधिकारिक विवरण जारी नही किया है। सिटी मजिस्ट्रेट की गुटखा फैक्ट्रियों के खिलाफ यह पूरी सक्रियता फुसफुसी साबित होने से उन पर संदेह की उंगलियां उठने लगी हैं और प्रशासन के एक्शन को लोग मखौल की निगाह से देखने लगे हैं।






Leave a comment