
कोंच-उरई । श्री अमर चंद्र माहेश्वरी इंटर कॉलेज में आयोजित उप्र जूनियर हाईस्कूलशिक्षक संघ नदीगांव ब्लॉक इकाई की विशेष बैठक आहूत की गई जिसमें ब्लॉक मंत्री राजेन्द्र भारद्वाज को नया ब्लॉक अध्यक्ष तथा अरविंद सिंह गुर्जर को मंत्री चुना गया है। इसके अलावा कमलकांत गुप्ता को बरिष्ठ उपाध्यक्ष, रश्मि देवी को महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। शेष कार्यकारिणी पूर्ववत है। गौरतलब है कि निवर्तमान अध्यक्ष रामदास सूर्यवंशी के असामयिक निधन से अध्यक्ष पद रिक्त हुआ था जिसकी पूर्ति के लिये बैठक आहूत की गई थी। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी अवधेश गोस्वामी, देवेन्द्रसिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष रामअवतार शर्मा बिशेष आमंत्रित अतिथि, प्रेमचंद निरंजन, संजय सिंघाल, पंकज तिवारी, संघ कोषाध्यक्ष बारीश द्विवेदी, प्रमोद गुप्ता, अरविंदसिंह, कमलकांत, मेघा द्विवेदी, पारुल गुप्ता, रश्मि गुप्ता, रेखा सोनी, अशोक बबेले सहित ब्लॉक इकाई के अनेक पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।







Leave a comment