उरई । महर्षि विद्या मंदिर की बस ने विद्यालय जा रही एक छात्रा को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप हो गयी जिससे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी नीलम 15 वर्ष समीप के ही चैधरी चरण सिंह इंटर कालेज की छात्रा है। प्रतिदिन की तरह आज बुधवार को भी वह अपने घर से विद्यालय जाने के लिये निकली थी अभी वह झांसी रोड पर ही पहुंची थी तभी महर्षि विद्या मंदिर की बस के चालक ने छात्रा को लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। बाद में छात्रा को घायल अवस्था में उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Leave a comment