
कोंच-उरई । आसन्न हिंदू और मुस्लिम त्यौहारों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाये और सभी त्यौहार शांति पूर्वक निपट सकें इसके लिये जरूरी है कि पुलिस अपना होमवर्क पहले से ही कर ले और सभी व्यवस्थायें चाक चौबंद रहें। ये निर्देश गुरुवार को सीओ कोंच रुक्मिणी वर्मा ने अपने अधीनस्थों को दिये। वे कैलिया और नदीगांव थानों के अपराधों की समीक्षा कर रहीं थीं।
पुलिस उपाधीक्षक कोंच रुक्मिणी वर्मा ने गुरुवार को कैलिया और नदीगांव थानों के प्रभारियों तथा थानेदारों की क्लास लगाई और अर्दली रूम में अपराधों पर रोकथाम के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अनुशासित ढंग से पुलिसिंग का काम करना है और अच्छा करके अच्छा रिजल्ट देना है। उन्होंने कहा कि अपने दिये गये काम के प्रति पूरी तरह से सचेष्टï रहें, ऐसा करके तथा अपराधियों पर पैनी नजर रख कर वे अपराधों पर कारगर ढंग से नियंत्रण रख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता और पुलिस के बीच बढिया तालमेल बिठा कर ही अपराधों पर नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने दोनों थानों की लंबित विवेचनाओं पर संतोष जाहिर किया, बताया कि गत माह नदीगांव थाने में यह संख्या 23 थी जो अब घट कर 2 पर आ गई है जबकि कैलिया में लंबित विवेचनाओं की संख्या 10 है जो लगभ्ज्ञग नॉर्मल लेबिल कहा जा सकता है। आसन्न त्यौहारों के मद्देनजर मुस्तैद रहने की ताकीद जरूर उन्होंने थानाध्यक्षों और थानेदारों से की ताकि पर्व शांति पूर्वक निपट सकें। जन शिकायतों पर भी उन्होंने थानेदारों के पेंच कसे, कहा कि इनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके ही शासन की मंशा पर खरा उतरा जा सकता है। इस दौरान एसओ कैलिया प्रभुनाथ, दरोगा नरेशपाल, सुधीश कुमार, एसओ नदीगांव रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, बीडी बुंदेला आदि उपस्थित रहे।





Leave a comment