कोंच-उरई । समर्पण जन कल्याण समिति एवं सीसीआरडी फोरम जनपद जालौन के संयोजक राधेकृष्ण ने बताया है कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल अधिकार का अधिनियम 2009 की धारा के अंतर्गत गठित विद्यालय प्रबंध समितियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में जन समुदाय को जागरूक करने के उदेश्य से रेडियो जन पहल कार्यक्रम आहूत किया जायेगा। हर सोमवार एवं बुधवार को दिन 11.30 बजे से 11.45 बजे कुल 15 मिनट का एपीसोड, यूनिसेफ  एवं सर्वशिक्षा अभियान उप्र के सौजन्य से 14 अगस्त 2017 से आकाशवाणी लखनऊ, झांसी, छतरपुर के अतिरिक्त अन्य आकाशवाणी केन्द्रों से प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का उदेश्य जनसमुदाय के साथ विद्यालयों की सहभागिता एवं उनके संचालन में सकारात्मक सहयोग प्रदान करना है ताकि विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय के सामान्य कार्यकलापों, पठन-पाठन, छात्र छात्राओं का नामांकन, उपस्थिति, बच्चों की हकदारियों के संरक्षण एवं सीखने के अच्छे वातावरण के सृजन में अभूतपूर्व योगदान दे सकती है। जनपहल रेडियो कार्यक्रम इसी क्रम में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी क्रम राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान उप्र बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रधानाध्यापकों, संकुल प्रभारी, खंड शिक्षा अधिकारियों के अतिरिक्त शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं को भी सहयोग करने की अपील की गयी है।

 

Leave a comment

Recent posts