कोंच-उरई। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक द्वारा कोंच के सेठ बृन्दावन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर को पांच सितम्बर 2017 को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जायेगा। श्री सेंगर के सम्मानित होने से नगर के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। बता दे कि शिक्षक दिवस पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश से मात्र छह शिक्षकों को ही सम्मान देने की ही परम्परा है और 12 सौ माध्यमिक विद्यालयों में से बुंदेलखंड के एक मात्र शिक्षक क्षेत्र से प्रधानाचार्य को यह सम्मान होना बड़ी गौरब की बात है। इस सम्मान को लेकर नगर के शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षक व अधिवक्ताओं, बुद्धिजीविओं,साहित्कारों,एवं समाज सेवियों ने बड़ा हर्ष व्यक्त किया है और बधाई दी।







Leave a comment