उरई। माधौगढ़ में सड़क हादसे में दो व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गये। अमृता पैलेस के पास बाइक से जा रहे सुरेश गुप्ता (50वर्ष) और जितेंद्र (18वर्ष) पुत्र हरदयाल को पीछे से आ रही अल्टो कार ने जोरदार टक्कर मारी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद कार चालक मय गाड़ी के रफूचक्कर होने में सफल रहा। दोनों घायलों को हालत सीरियस होने की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ से रेफर कर दिया गया है।






Leave a comment