
उरई । फोरलेन पर एट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई । एट में कोंच बाइपास के पास बाइक सवार को पीछे से तेज स्पीड में आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी । उस समय सड़क सूनी थी जिससे हादसा करने वाला वाहन भाग जाने में सफल रहा । बाद में घायल को एंबूलेंस से जिला अस्पताल में लाया गया जहाँ डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया । मृतक लगभग 28 वर्ष की उम्र का नौजवान था जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी ।






Leave a comment