उरई । कदौरा थाना क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से ट्रैक्टरों के जरिये  बालू की अवैध उठान जारी है लेकिन आज पुलिस और खनन करने वालों में खटपट हो गई जिसके बाद रूठ कर पुलिस ने तीन ट्रैक्टर खड़े करा लिए लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उनके चालान नहीं किए थे । पूंछने पर पुलिस का जवाब गोलमोल मिला ।

20 दिन पहले राइला के पूर्व प्रधान मलखान के ट्रैक्टर पुलिस ने इन्हीं हालातों में [पकड़ लिए थे लेकिन बाद में मलखान ने नाराज पुलिस को सेट कर लिया तो पुलिस नरम पड़ गई । आज पकड़े गए ट्रैक्टर मौजूदा प्रधान हर नारायण के बताए जा रहे हैं । ट्रैक्टरों में मौरंग भरी है लेकिन प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने कोई कार्रवाई नहीं की थी । पूछने पर वे बोले कि ड्राइवर भाग चुके हैं \ कार्रवाई किस पर करें । वाह री पुलिस \

Leave a comment

Recent posts