कोंच-उरई। उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी को शिकायती पत्र देते हुये ग्राम शहपुरा थाना कोंच निबासी मंगल सिंह पुत्र हंसराज ने बताया कि मौजा शहपुरा में गाटा संख्या 167 रकबा 1.003 हेक्टेयर का मत्स्य पालन हेतु पट्टा 29 फरबरी 2016 में किया गया था।जिसमें मत्स्य पालन किया आज 3 सितम्बर को रात्रि में तालाब पर गाँव के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कीटनाशक दबा दाल दी गयी।जिससे तालाब में पली कई कुंतल मछली दबा के सेवन से मर गयीं है।जिससे पट्टा धारक को करीब 3 लाख 50 हजार रूपये की अपूर्णनीय क्षति हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आदेशित करें कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही करें।






Leave a comment