कोंच-उरई। विकास खंड कोंच के ग्राम कुदारी निबासी ओमप्रकाश ने एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी को देते हुये बताया की मेरी पुत्री सोनम उम्र पांच साल आज पड़ने हेतु विद्यालय गयी हुई थी।सोनम थोड़ी देर से पहुंची तोविद्यालय कुदारी में प्रेरक के रूप में कार्यरत आशा सिंह ने आव देखा न ताव देखा और सोनम के गालों पर जोरदार थप्पड़ों की बरसात करते उसके गाल लाल कर दिये। बेचारी सोनम जब अपने घर पहुंची तो उसने सारा मामला।अपने परिजनों को रोते रोते बताया और गाँव के कई लोग अपना दुखड़ा सुनाने के लिये उपजिलाधिकारी के समक्ष आ गए जहां उपजिलाधिकारी ने बच्ची से पूँछ तांछ की और चोटों बाले निशांन को देखा और कहा कि आप लिखकर हमें दे दो तो उस प्रेरक के खिलाफ बी.एस.ए.को लिख देंगे।फिलहाल नन्ही सी सोनम की चोटों को देखने बालों की भीड़ तहसील में उमड़ पड़ी। सभी ने ऐसी प्रेरक के खिलाफ कार्यबाही की बात कही।

Leave a comment

Recent posts