कोंच-उरई। आज पुलिस ने एक चोर को उस समय पकड़ लिया जब वह किसी महिला का एंडोराइड मोवाइल फोन छीनकर भाग रहा था। तभी डा.जैन के अस्पताल के पास युबक को मौके वारदात पर पकड़ लिया।और सूचना पर पहुंचे सागर चैकी के प्रभारी घनश्याम सिंह यादव और सिपाही देशवीर सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को कोतवाली ले आये।पकडे गए युबक ने अपना नाम गगन उर्फ छोटू पुत्र चतुर्भुज नाइ निबासी ग्राम घमुरी बताया है। चोर ने चांदी के कटे मुकुट जो चोरी के थे कई टुकड़े करके सर्राफा बाजार में स्थित महेंद्र सोनी पुत्र लक्ष्मी नारायण सोनी निबासी मुहल्ला गांधी नगर कोंच की दुकान पर बेचने के लिये आया था।तभी दुकानदार महेंद्र ने इन चांदी के टुकड़ों के बारे में पूंछा कि कहां से आये तो चोर ने कहा कि हमारे घर के हैं। ज्यादा पूंछने पर वह हड़बड़ा गया और अपना माल छोड़कर और दुकानदार को देख लेने की धमकी देकर भाग गया और उस चोर ने उसी दरम्यान एक महिला पटेल नगर निबासी के साथ हाँथ में लिये मोबाइल फोन को छीना तभी महिला के चिल्लाने पर कई लोग आ गए और भाग रहे चोर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर चोर को पुलिस के हबाले कर दिया।जहां पुलिस की सख्ती के चलते चोर ने कई चोरी की बात कबूली। जहां चोर ने बताया कि उसके गांव घमुरी में एक मंदिर है जिसमें बीते कई दिनों पूर्व मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी कर लिया था और गांव में ही एक लेपटॉप भी चुरा लिया था।गाँव बालों के दबाव के कारण लेपटॉप बापिस कर दिया था। चोर ने फिलहाल कई चोरी की घटनाओं को पुलिस के समक्ष कबूला है। इस चोर के साथ कई लोगो का साथ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।माना जा रहा है कि पुलिस के समक्ष पूंछतांछ में उक्त चोर चोरी की कई घटनाओं का राज खोल सकता है। पकडे गए चोर से पुलिस कड़ी पुंछ तांछ कर रही है।

Leave a comment