जालौन-उरई । संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को उसके फोन पर अवश्य दें। ताकि उसे पता चल सके कि उसकी शिकायत का निस्तारण हो चुका है। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को दिए। इस दौरान कुल 47 शिकायतें पंजीकृत हुई जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

स्थानीय तहसील सभागर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह की अध्यक्षता एवं उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कुल 47 फरियादियों ने अपनी, अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें सर्वाधिक 17 शिकायतें राजस्व विभाग की पंजीकृत हुईं। इसके अलावा पूर्ति विभाग की 6, बीडीओ 6, पुलिस विभाग की 6, समाज कल्याण 3, नगर पालिका 2 एवं नलकूप, सीडीपीओ, जलकल, विद्युत, लघु सिंचाई, रामगंगा कमांड की एक एक शिकायत दर्ज कराई गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को उसके फोन पर अवश्य दें। ताकि उसे पता चल सके कि उसकी शिकायत का निस्तारण हो चुका है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई शिकायतें के निस्तारण में हीला हवाली करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार सिंह, नगर पालिका ईओ महेशचंद्र उपाध्याय, कोतवाल महाराज सिंह तोमर, सिरसा कलार एसओ जाकिर हुसैन, विद्युत उपखंड अधिकारी विकास सोनी, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गौतम, सीडीपीओ अनीता वर्मा, मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला आदि सहित लगभग सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

घर में घुसकर बीस हजार उड़ाए

जालौन-उरई । गांव के ही युवक द्वारा मोबाइल ढंूढने के बहाने घर में घुसकर 20 हजार रुपये चोरी किए जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। तो वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक से पूछतांछ कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुर निवासी श्रीमती माया देवी पत्नी रामदास ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के ही उमाशंकर का मोबाइल कहीं गुम हो गया था। उसने उक्त मोबाइल की चोरी का आरोप उसके पुत्र पर लगाते हुए घर की तलाशी लेनी चाही। जिस पर उसने कहा कि उसके घर में मोबाइल नहीं है, फिर भी तसल्ली के लिए घर में देख लो। इसके बाद वह घर में मोबाइल ढूंढने लगा। तभी उसने घर की अलमारी में रखे 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। जब उसने रुपयों के बावत उससे पूछा तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर उससे पूछतांछ कर रही है।

Leave a comment