जालौन-उरई । रंजिश के चलते महिला के साथ मारपीट व छेड़खानी किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर खुर्द निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के ही उस्मान, मोहल्ला शाहगंज निवासी जानमोहम्मद व काजरी खान उससे रंजिश मानते हैं। मंगलवार को वह अपने रिश्तेदार के यहां मोहल्ला शाहगंज में आई थी। तभी वहां उसे उक्त तीनों लोग मिल गए। उसे देखते ही तीनों गाली, गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने उसके साथ छेड़खानी भी की है। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों व रिश्तेदारों को आता देख उक्त तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Recent posts