डीएम के निर्देश पर 31 अक्टूबर से शुरू होनी थी नहर, मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी
उरई। कुठौंद शाख नहर से सिंचाई के लिए पानी मिलने का इंतजार कर रहे किसानों को अभी एक सप्ताह और प्रतीक्षा करनी होगी। नहर के हेड से 400 मीटर की दूरी पर बाईं पटरी की रिटेनिंग वॉल अचानक टूट जाने के कारण नहर का संचालन टाल दिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब 7 नवंबर से नहर को सुचारु रूप से चलाने की तैयारी है।
बेतवा नहर प्रखंड द्वितीय, उरई के अधिशासी अभियंता ने 2 नवंबर को जारी सूचना में बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कुठौंद शाख का संचालन 31 अक्टूबर से शुरू किया जाना था। इस संबंध में पहले प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई थी, लेकिन रिटेनिंग वॉल टूटने से निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित हो गया।
विभाग के अनुसार, क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल की मरम्मत तत्काल युद्धस्तर पर शुरू करा दी गई है। कार्य लगभग एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद 7 नवंबर से कुठौंद शाख का संचालन सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा।





Leave a Reply