4 से 6 नवंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज में लगेगा मेला, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं खुद बेचेंगी अपने उत्पाद

उरई। दीपावली की खरीदारी के साथ स्थानीय हुनर को बढ़ावा देने और ग्रामीण महिलाओं की कमाई बढ़ाने के लिए उरई में तीन दिवसीय दीपावली मेला लगाया जा रहा है। 4 से 6 नवंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले इस मेले में 50 स्टॉलों पर स्वदेशी उत्पादों की बिक्री होगी। इनमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हाथों से तैयार खाद्य सामग्री, मिट्टी के दीपक, सजावटी सामान, पूजा सामग्री और हस्तशिल्प सहित कई तरह के उत्पाद शामिल होंगे।

मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मेला स्थानीय उत्पादों, स्वदेशी वस्तुओं और महिला उद्यमिता को पहचान दिलाने का मंच बने। इसके लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तैयार होने वाले उत्पादों को प्रमुखता दी जाए और मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित 20 स्वयं सहायता समूहों सहित विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के कुल 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां अचार, मसाले, बेसन, दाल, देसी घी, मिलेट्स और जैविक

Leave a Reply