गयादीन अहिरवार हत्याकांड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं… SP ने लिया कड़ा एक्शन
कालपी – उरई । वरिष्ठ अधिवक्ता एवं काल्पी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के अपहरण के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
शुरुआती स्तर पर मामले में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप सामने आने के बाद SP सुरेश चंद्र रावत ने सख्त रुख अपनाया। उनकी सीधी निगरानी में हुई इस कार्रवाई ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
गौरतलब है कि जमीन विवाद के चलते वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना से अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सभी संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग लगातार उठ रही है।
SP सुरेश चंद्र रावत के कड़े एक्शन के बाद अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलता है.




Leave a Reply