उरई । माधौगढ़ में बजरंगवली के स्थान से अवैध कब्जा हटवाने की माँग को ले कर दूधाधारी बाबा के साथ कस्बे के 2 सैकड़ा लोग ठढेश्वरी मंदिर के प्रांगण में अनशन पर बैठ गए । तनाव व्याप्त होने की खबर के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई । इस बीच दूसरे पक्ष को भी बुलावा लिया गया है और उनकी आंदोलनकारियों से वार्ता कराई जा रही है ।

अनशन में दूधाधारी के अलावा भाजपा के मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह , व्यापार मंडल अध्यक्ष संतराम गुप्ता , राज किशोर गुप्ता ,अरुण सक्सेना , महेश पतराही , अमित बादल आदि शामिल हैं । प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुँच कर लोगों को शांत किया  ।दूसरे पक्ष से एक पखवारे में जगह खाली कराने की लिखित अंडरटेकिंग दिला कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है ।

Leave a comment

Recent posts