उरई। जालौन रोड पर रोडवेज व प्राइवेट बस की भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया। हादसे को लेकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना के बाद परिचालक, चालक मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है।
जालौन से रोडवेज बस आ रही थी, तभी जालौन रोड के पास उरई से आ रही प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। भिड़ंत की वजह से बस के शीशे टूट गए। इतना ही नहीं, रोडवेज का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे को लेकर वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी आ गई।






Leave a comment