उरई। स्वास्थ्य सेवाएं मुहैयाकराने केलिए स्थापित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस समय शोपीस बना हुआ है। आलम यह है कि केंद्र के अक्सर बंद होने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस समय संक्रमक बीमारियां सबसे ज्यादा बढ़ रही हैं, ऐसे में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की वजह से लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट एवं स्वीपर नदारत रहते हैं। शिकायत के बाद भी उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इलाकाई लोगों ने जिलाधिकारी से इस संबंध में शिकायत की है और कार्रवाई किए जाने की मांग की।
बताते चले कि शहर के तुफैलपुरवा मोहल्ले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं, लेकिन तैनात कर्मियों की मनमानी के चलते केंद्र आएदिन बंद रहता है। इस वजह से केंद्र शोपीस साबित हो रहा है। इस समय संक्रमक रोग बढ़ रहे हैं। चिकिनगुनिया, मलेरिया, डेंगू जैसी भयानक बीमारियां बढ़ रही हैं। बीमारियों की चपेट में आकर लोग परेशान हो रहे हैं। इलाज के लिए जाने वाले लोगों को केंद्र बंद मिलने की वजह से वह वापस लौट आते हैं। केंद्र में चिकित्सक प्रदीप कुमार के अलावा स्टाफ नर्स, स्वीपर की तैनाती है, लेकिन लापरवाही की वजह से ये केंद्र नहीं खोलते हैं।

Leave a comment

Recent posts