उरई। डीएम एनएस पांडेय ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज में गैस की उपलब्धता पर संतोष व्यक्तत किया। उन्होंने कालेज के प्राचार्य आरके सिंह से फोन पर बात करके पूर्ण जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य ने डीएम को बताया कि 20 सिलेंडर व 50 छोटे सिलेंडर है। इसमें 14 गैस सिलेंडर भरे हुए हैं। 34 छोटे सिलेंडर भरे उपलबध है। जो 6 खाली सिलेंडर व 16 छोटे सिलेंडर हैं, उनको दो दिन में भराकर रखने का डीएम ने आदेश दिया है। इसके अलावा कुल गैस की उपलब्धतता 188,400 लीटर है।
गोरखपुर व फरुर्खाबाद में आक्सीजन गैस की कमी से हुई बच्चो की मौत के बाद समूचे उत्तर प्रदेश में आक्सीजन गैस का उपलब्धता पर सरकार गंभीर है। इसी को देखते हुए डीएम गैस की किल्लत दूर करने के लिए स्वयं कमान संभाली है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में अभी गैस उपलब्धता का भंडारण अच्छी स्थिति में है। उन्होंने प्राचार्य आरके सिंह को आॅक्सीजन गैस सप्लायर को उनके सामने तलब करने का आदेश दिया है।

Leave a comment