जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर खुर्द से शाहगंज आई महिला के साथ तीन दबंगों ने रास्ते में रो कर छेड़छाड़ की और उसके बाद मारपीट की। पीड़ित महिला ने उक्त आरोप लगाकर शिकायती पत्र पुलिस को दिया।
गुड्डी पत्नी नफीस निवासी शेखपुर खुर्द जनपद जालौन ने एक शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी व एसपी को दिया। इसमें कहा गया कि पांच सितंबर को कस्बा जालौन के मोहल्ला शाहगंज आई थी, तभी रास्ते में उस्मान पुत्र अब्दुलनिवासी शेखपुर, जान मुहम्मद पुत्र मुस्तफा व एक अन्य लोग ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर मारपीट की। महिला की शिकायती पत्र में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।






Leave a comment