माधौगढ-उरई़। अपर जिलाधिकारी ने माधौगढ़ नगर पंचायत का निरीक्षण किया। इसमें कार्यालय के भवन की स्थिति देखी। बताया गया कि पंचायत में 11 वार्ड हैं। कर की स्थिति भी देखी। दुकानों का बकाया तीन लाख 52 हजार समेत गृह कर बकाया, ठेका बकाया की स्थिति देख एडीएम राजस्व ने अधीनस्थों की जमकर लताड़ लगाई और कहा कि बकायेदारों की आरसी जारी की जाए। किराया जमा न करने वाले दुकानदारों को हटाया जाए।
एडीएम ने बुधवार को पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। मृत्यु जन्म रजिस्टर, जन सुनवाई शिकायतों, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2018 तक नगर पंचायत क्षेत्र में 828 टायलेट का लक्ष्य हैं। इसमें 1427 आवेदकों ने आवेदन किया था। इस मौके पर ईओ डीडी सिंह, पुरुषोत्तम तिवारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Recent posts