उरई। ग्राम विकास अधिकारी संघ एसोसिएशन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्र्चा की गई। कहा गया कि जिला प्रशासन को चाहिए कि लंबित मांगों का निस्तारण किया जाए, वर्ना आंदोलन करने की बात कही गई। बैठक में मेहरबान सिंह ने कहा कि समस्त विकास खंडों मेें माह जुलाई के स्थानांतरण के कारण अधिकतर साथियों का विकास खंड बदल गया है। इससे विकास खंडों ंमें नई कार्यकारिणी का गठन कर जिला स्तर पर सूचित किया जाए, ताकि संगठन को पूर्ण सक्रियता मिल सके। रमेश उदैनियां ने कहा कि प्रांतीय स्तर पर अपने पक्ष को मजबूती के साथ रखेंगे। नौशाद अली ने कहा कि कुछ विकास खंडों में जुलाई माह का वेतन रोक दिया गया है। इसे शीघ्र ही निर्गत किया जाए, संगठन द्वारा शासन से मांग की गई है।





Leave a comment