कोंच। कोंच कोतवाली के ग्राम अण्डा निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र निर्मल जाटव ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया है कि 10 सितम्बर को सुबह 11 बजे की वह अपनी पत्नी पिंकी और पुत्र अमन के साथ रामस्वरूप निरंजन के खेत में बोये गए पिपरमेंट में पानी लगा रहा था।और घर पर उसका छोटा पुत्र रोक्सी मौजूद था। एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घर पर आया और मेरे पुत्र रोक्सी से कहा कि तुम्हारे पिता का एक्सीडेंट हो गया है उन्होंने 3 हजार रुपया मंगाए है। उसने कहा रुपया नहीं हैं तो उस व्यक्ति ने कहा कि चाबी दे दो बक्सा में देख लेंगें।और मेरे लड़के रोक्सी को कुछ कर दिया तो उसने चाबी उसे दे दी। अज्ञात व्यक्ति ने बक्सा खोलकर उसमें रखा सामान में मंगल सूत्र सोने का 2 जोड़ी पायलें, झालर पेटी 12 जोड़ी बिछिया, एक सोने का ओम और 13 सौ रुपया नगद चोरी कर ले गया। जब चंद्रप्रकाश घर पर आये तो देखा मेरा पुत्र रोक्सी बेहोश पड़ा है और घर के अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा है और बक्सा खुला पड़ा है। मैने पुत्र रोक्सी पर पानी डाला तब वह उठा तो उससे पूंछा तो रोक्सी ने बताया कि एक व्यक्ति मोटर साईकिल लेकर आया था और उसने एक्सीडेंट होने की बात कहकर 3 हजार इलाज के लिये मांगे थे। रूपये न होने पर उसने चाबी मांगी और मेरे ऊपर कुछ डालकर बेहोश कर दिया। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।





Leave a comment