कालपी –उरई । कालपी क्षेत्र के विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन की धर्मपत्नी एक सड़क दुर्घटना मे घायल हो गई। विदित हो कि  विधायक जादौन अपनी धर्म पत्नी के साथ तीर्थयात्रा के लिए गया गए हुए थे। बताते हैं कि सड़क में चलने के दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विधायक की धर्मपत्नी के पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। इलाज के उपरांत विधायक की धर्मपत्नी कालपी लौट आई.। तथा अपने गृह ग्राम उसर गांव स्थित अपने निजी आवास में विश्राम कर रही है। भाजपा नेता सुन्नी तिवारी के मुताबिक विधायक जी की धर्मपत्नी की हालत पहले से बेहतर है और इलाज चल रहा है।

Leave a comment