उरई । कालपी थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक ज्ञान भारती चौकी के सामने खड़े ट्रक से भिड़ गया । हाइवे पर हुए हादसे के कारण अफ़रा तफ़री मच गई । कई वाहन खड़े हो जाने से काफी देर के लिए यातायात भी वाधित हो गया ।
हाइवे पर गुरुवार को दोपहर ट्रक यूपी 92 टी कानपुर से वापस आते समय खराबी के कारण ज्ञान भारती चौकी के सामने जाम हो गया था । इसी दौरान कानपुर से आ रहा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक यूपी 78 ए एन गुजरा । ट्रक ड्राइवर अरविंद तिवारी उर्फ बवुया निवासी जमुही पनकी कानपुर नगर पता नहीं किस धुन में था कि वह खड़े ट्रक को नहीं देख पाया । नतीजतन स्पीड में उसका ट्रक खड़े ट्रक से भिड़ गया जिससे धमाके की आवाज के कारण दहशत फ़ैल गई । ड्राइवर अरविंद काफी लहूलुहान हो गया । बाद में पुलिस ने नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया ।







Leave a comment