उरई। रामपुरा क्षेत्र के गांव टीहर में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पड़ोसियों के आने से शोहदा वहां से भाग निकला। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टीहर गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके परिजन बाजार गए थे। वह घर पर अकेली थी, तभी मौका पाकर आशादीप पुत्र कृष्णबाबू घुस आया और उसके रेप का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौडे तो वह मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही वह हिरासत में होगा।







Leave a comment