उरई। अलग-अलग स्थानों पर दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि लाठी डंडे चलने लगे। इसमें करीब आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र आ गया है। छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
एट थाने के चमारी गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि बादाम सिंह, अवतार सिंह ने उसके घर मे ंघुसकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। इसी तरह रेंढ़र के खकसीस गांव निवासी ठाकुर दास ने बताया कि रामा पुत्र नवल, मंगल सिंह, प्रेम सिंह, वीर सिंह ने उसे घर में घुसकर मारापीटा।







Leave a comment