उरई। गोहन पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध को पकड़ा जिसके पास से 35 क्वार्टर शराब बरामद की गई।
गोहन थाने का गश्ती दल संदिग्धों की टोह में इलाके के भ्रमण पर था तभी एक संदिग्ध पर गोरा-भूपका के पास निगाह पड़ी। टोकने पर वह भागने लगा तो पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी का नाम जितेंद्र सिंह तोमर बताया गया है। पुलिस ने शराब का जखीरा रखने के आरोप में आबकारी एक्ट के तहत उसका चालान कर दिया है। इसी तरह कुठौंद पुलिस ने लोकेंद्र पुत्र विशाल सिंह निवासी जगनेवा के पास से 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है।

Leave a comment

Recent posts