जालौन-उरई । पति पत्नी के विवाद में पत्नी ने अपने आप को किया आग के हवाले वहीं पत्नी के बचाने के चक्कर में पति भी झुलसा। घायलवस्था में दोनो पति व पत्नी को किया गया सामुादायिक स्वास्थ केन्द्र भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने दोनों की गंभीरता को देखते हुए जिलाअस्पताल रिफर किया। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पीडित महिला के बयान दर्ज किए।
पति पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने अपने आप को आग के हवाले कर लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। मुहल्ला तोपखाना निवासी सूरज सिंह पत्नी अनीता का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। आपसी विवाद में पत्नी अनीता ने अपने आप को हवाले कर लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आग से झुलस रही पत्नी को देखकर बचाने के चक्कर में पति भी बुरी तरह से झुलस गया। दोनों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों की गंभीरता को देखते हुए जिलाअस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा व कोतवाल महाराज सिंह तोमर ने मौके पर पहुंच कर महिला के बयान दर्ज किए।






Leave a comment