उरई। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव करमेर में नशे की हालत में गांव के अराजक तत्व द्वारा चलाई गई गोली से एक युवक घायल हो गया।
करमेर में शराब के नशे में होने के कारण मोहर सिंह बन्दूक हाथ में लेकर उत्पात मचा रहा था, लेकिन दहशत के कारण कोई उसे रोक नहीं पा रहा था। बेलगाम हालत में मोहर सिंह ने अचानक बन्दूक से गोली चला दी। जो रास्ते में जा रहे अंकित (23 वर्ष) पुत्र महेन्द्र पाल को लगी। जिससे वह घायल होकर धराशायी हो गया। इसके बाद मोहर सिंह भाग निकला। बाद में घरवाले पुलिस केा सूचना देकर घायल अंकित को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए।






Leave a comment