उरई। निकाय चुनाव को लेकर संभावित दावेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बस परिसीमन का इंतजार किया जा रहा हैं, ताकि मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जा सके। हालांकि दावेदारों ने तरह, तरह से प्रचार करना शुरू कर दिया हैं। कोई होर्डिंग लगाकर अपना प्रचार कर रहा है तो कोई सामाजिक कार्यों में बढ्चढ़ कर हिस्सेदारी करके स्थिति मजबूत करने में लगे हुए हैं। जबकि निकाय चुनाव को लेकर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त हैं। लोग अपना अपना गुणा भाग लगा रहे हैं, पर जब तक परिसीमन नहीं आ जाता, तब तक स्थितियां साफ नहीं हो सकेगी।
बताते चले कि कोर्ट ने निकाय चुनाव कराने को लेकर हरी झंडी दे दी है। चुनाव का आदेश मिलते ही प्रदेश सरकार व्यापक तैयारियां में जुट गई है। बसपा, सपा व भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाने का दावा कर रही हैं । बसपा इस बार निकाय चुनाव अपने सिंबल पर पर लडेगी । बसपा, सपा व भाजपा में दावेदारों की लंबी लाइन है। टिकट पाने के लिए लोग स्थानीय नेताओं से लेकर हाईकमान तक के संपर्क में हैं। हालांकि परिसीमन होने के बाद ही टिकट क्लिीयर हो सकेंगे। इस समय प्रचार प्रसार के पूर्वाभ्यास का दौर है। लोग होर्डिंग, बैनरों के माध्यम से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और जनता को यह बताने के प्रयास किया जा रहे हैं कि यदि उनके वर्ग की सीट होती है तो वह भी दावेदार हो सकते हैं। चुनाव तक जनता के बीच उनका चेहरा याद रहे, इसको लेकर दावेदार होर्डिंग, बैनर में लाखों रुपये फूंक रहे हैं। शहर का एक भी ऐसा चौराहा नहीं हैं, जहां पर नेताओं व समाजसेवियों के होर्डिंग, बैनर न टंगे हो।





Leave a comment