उरई । डकोर थाना क्षेत्र के कुठौन्दा गाँव में संदिग्ध हालत में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई । पुलिस मामले की जाँच कर रही है सीताराम राजपूत के पुत्र अजीत ( 20 वर्ष ) को लगभग 1 बजे उस समय गोली लग गई जब वह तालाब के पास बैठा था । इलाज के दौरान उसने  आज दम तोड़ दिया । परिजनों का कहना है कि अजीत ने रास्ते से बंदूक ले कर गुजर रहे कुछ ।

मंगलवार को देर रात कुठौन्दा में बदमाशों को टोक दिया था जिन्होने चिढ़ कर उसे गोली मार दी जबकि पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों का कहना है कि अजीत बिगडैल लड़का था । नशे की  हालत में उसके  अपने ही तमंचे की गोली लग जाने से यह घटना हुई । पुलिस वास्तविकता की जाँच कर रही है ।

 

Leave a comment