उरई। चोरी के वाहनों का पता लगाने के लिए पुलिस डोर टु डोर जाकर उनके रजिस्ट्रेशन चेक करेगी। डीजीपी के आदेश पर प्रदेश भर में चलाये जा रहे इस अभियान के क्रम में आज चुर्खी पुलिस ने ग्राम औता में इसकी कवायद की तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने हर घर में खड़े वाहन चाहे वह दो पहिया हो या चार पहिया रजिस्ट्रेशन मांगे। कई वाहन ऐसे मिले जो कि दूसरों से खरीदे गये थे। लेकिन उन्हें ट्रांसफर नही कराया गया था। इंस्पेक्टर फुंदीलाल ने ऐसे लोगों को आगाह किया कि एक हफ्ते के अंदर वे रजिस्ट्रेशन में अपना नाम करा लें अन्यथा वाहन सीज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।






Leave a comment