उरई। कालपी थाना क्षेत्र में एक युवती ने डाई पीकर मौत को गले लगा लिया। युवती का इसी वर्ष विवाह हुआ था। कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम बैरई निवासी रविंद्र सिंह की पुत्री का विवाह गत् 17 जून को कानपुर देहात के भाल गांव निवासी गिरेंद्र सिंह के पुत्र अरुण सिंह से हुआ था। हाल में रविंद्र सिंह की बेटी मायके आई हुई थी। इसी दौरान उसने डाई पी ली। जिससे उसकी मौत हो गई। आत्महत्या का कारण ज्ञात नही हो सका है।






Leave a comment