उरई। अज्ञात कारणों से नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहले युवती के मायके में खबर पहुंचवाई इसके बाद मौके पर जाकर शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना चुर्खी अंतर्गत ग्राम औंता के पूर्व प्रधान महेश सिंह की पुत्रवधू गीता ने रात्रि में घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। गीता का विवाह महेश सिंह के पुत्र उपेंद्र के साथ इसी वर्ष 30 मई को हुआ था। मृतका का मायका कानपुर देहात के डोडियापुर गांव में था। पुलिस ने सबसे पहले उसके मायके वालों को सूचना दी इसके बाद उनकी अनुमति से शव का पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष की ओर से अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर नही दी गई।

Leave a Reply

Recent posts