कोंच(उरई )। प्रदेश में स्थानीय निकाय के चुनाव कोर्ट के आदेश पर नवम्वर माह में कराये जाने को लेकर शासन प्रशासन तैयारिओं में जुट गया है।यहां कोंच नगरपालिका के चेयरमेनो को लेकर नगर में अभी से गोटें बिछने लगीं हैनगर में राजनितिक दलों से जुड़े लोग भी अब चुनाब की तैयारी में लग गए है।हालांकि नगर पालिका चैयरमैंनी का आरक्षण की सूची आना बाकीं है।माना जा रहा है कि सितम्बर के बाद ही कुछ हो सकता है। नगर में चेयरमैनी के सबसे ज्यादा दावेदार इस समय भारतीय जनता पार्टी में।उभर कर सामने आ रहे हैं। क्योंकि इस समय देश प्रदेश में भा ज पा की सरकार है।सो नेता भी सवसे ज्यादा दिख रहे हैं।भा ज पा से जो नाम प्रमुखता से सुनायी दे रहे हैं उनमे प्रदीप गुप्ता,सुनील लोहिया,प्रो.बीरेन्द्र सिंह,शम्भूदयाल स्वर्णकार,सुनील कान्त तिवारी,महेंद्र सोनी लला, पूर्व चेयरमेन राकेश वर्मा,बादाम सिंह कुशबाहा,पूर्व सभासद नरेश वर्मा,शैलेष सोनी,आदि हैं।बाकिअगर इस सीट का आरक्षण निर्धारण नहीं होता तो बात अलग है।सामान्य सीट पर तो सवसे ज्यादा टिकट की मारा मारी रहेगी।और अगर सीट बैक बर्ड के खाते नें जाती है तब भी पार्टी में और भी दावेदार हैं कम से कम दावेदार इस समय अनुसूचित सुरक्षित  सीट के है एक दो नाम  के अलाबा कुछ ज्यादा नाम नही हैं।भारतीय जनता पार्टी की स्थिति नगर निकाय के चुनाव में काफी अच्छी दिख रही है।क्योंकि नगर की जनता मोदी और योगी को पसंद कर रही है हालांकि निकाय चुनाव व्यक्तिगत संबंधों पर ज्यादा निर्भर रहता है।

 

 

Leave a comment

Recent posts