
उरई ।प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा है कि रोडवेज़ बसों की सवारियाँ खीच कर ले जाने वाले निजी बस ऑपरेटरों पर कारवाई की जायेगी । माधौगढ़ में कुछ दिनों स्थिति काबू में रहने के बाद मध्यप्रदेश के ऑपरेटरों की जबरदस्ती फिर शुरू हो जाने का मामला जब पत्रकारों ने उनके सामने उठाया तो स्वतंत्र देव ने कहा रोडवेज बसों के आगे बस खड़ी करके सवारियों को खीचना जुर्रत है । टूरिस्ट परमिट का दुरुपयोग करने वाले बस ऑपरेटर यह हरकत कर रहे हैं उन पर कारवाई होगी ।
मध्यप्रदेश की डग्गामार बसों के माधौगढ़ क्षेत्र में संचालन के सवाल पर परिवहन मंत्री बोले यह अपराध है । इन बसों को सीज कराया जायेगा । उन्होने प्रदेश के परिवहन अधिकारियों की पीठ थपथपाई । बोले यूपी के 90 फ़ीसद ए आर टी ओ ईमानदार हैं यह हमारी खुशकिस्मती है \
इसके पहले माधौगढ़ पहुँचने पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया । स्वागत सभा का संचालान महेश पतराही ने किया । हरेन्द्र विक्रम सिंह , विनय कैलोर , राघवेंद्र व्यास, बंटी गुप्ता , श्यामू सेंगर , बाँटू चौधरी , चंद्रसेन सेठ , सत्येन्द्र चौहान , हरेन्द्र अकबरपुरा , अनुराग कुरौंती ने मंत्री का माल्यार्पण किया ।






Leave a comment