
उरई । जमाने के सितम से बचने के लिए भाग रहे प्रेमी युगल सामने आ रही मोटर साइकिल से हड़बड़ाहट में टकरा कर घायल हो गए । दूसरी मोटर साइकिल पर सवार माँ, बेटा और बेटी भी टक्कर में बुरी तरह जख्मी हो गए ।
यह दुर्घटना माधौगढ़ रामपुरा मार्ग पर डिकौली के पास हुई । आशिक के पैर में
फ्रैक्चर हो गया । प्रदीप कुमार (24 वर्ष) निवासी एंडोरी भिंड और अंगूरी निवासी कुरसेडा के अलावा दूसरी मोटर साइकिल के रामवती (50 वर्ष) , मोटर साइकिल चला रहे उनके बेटे शिव कुमार (19वर्ष) और रोशनी (22 वर्ष ) निवासी माधौगढ़ को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है ।







Leave a comment